इसके अलावा हाल ही में राज्यसभा भेजे गए संजय सेठ को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। वहीं कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद पर आसीन चंद्रपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेश दीक्षित और बतौर सदस्य कार्यकारिणी में शामिल जावेद आब्दी को मुलायम ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. रामगोपाल यादव के हवाले से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष तो छह राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में 5 सचिव और 31 सदस्य भी बनाए गए हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव अध्यक्ष, किरणमय नंदा उपाध्यक्ष, मो. आजम खां महासचिव, प्रो. रामगोपाल यादव महासचिव/प्रवक्ता, रविप्रकाश वर्मा, नरेश अग्रवाल, विशम्भर प्रसाद निषाद और सुरेंद्र नागर को महासिचव बनाय गया है। संजय सेठ को कोषाध्यक्ष, रामपूजन पटेल, अवधेश प्रसाद, जो. एंटोनी, डॉ. मधु गुप्ता व कमाल अख्तर को सचिव, बनाया गया है।
इसी तरह बेनी प्रसाद वर्मा, अमर सिंह, कुंवर रेवती रमण सिंह, रामजीलाल सुमन, माताप्रसाद पांडेय, शिवपाल यादव, अहमद हसन, जयाबच्चन, बलराम यादव, अम्बिका चैधरी, ओम प्रकाश सिंह, राजा अरिदमन सिंह, उषा वर्मा, शरद बी. पित्ती, बाबू दर्शन सिंह यादव, नीरज शेखर, राजीव राय, नरेंद्र भाटी, जावेद अली खान, संतोष द्विवेदी, विनोद सविता, नवाब सिंह नायक, जगदीप सिंह यादव, जयप्रकाश नारायण यादव, कल्याण जैन, दलजीत सिंह गौराया, बेलजीभाई नकुम, मौलाना यासीन उस्मानी, बी. जगदीश यादव, सुदीप रंजन सेन और सुदर्शन प्रधान को सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा राज्यों के अध्यक्ष पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होते हैं।
dharmpath.com dharmpath