सपा ने महिला एमएलसी समेत 7 को पार्टी से किया बाहर

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने आईपीएन को बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जनपद भदोही के निम्नलिखित पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण 6 वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया है।

पार्टी से निकाले गए लोगों में रामलली मिश्रा, सदस्य विधान परिषद स्थानीय निकाय, मिजार्पुर, मनीष मिश्र, ब्लाक प्रमुख ज्ञानपुर, भदोही, काजल यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत, भदोही, नीता स्वर्णकार, ब्लाक प्रमुख डीघ, जनपद भदोही, रीना सोनकर, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, भदोही, राजितराम यादव, जिला महासचिव समाजवादी पार्टी, जनपद भदोही और कल्लूराम यादव, अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र ज्ञानपुर, जनपद भदोही शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493