नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निकाय चुनाव के लिए अपने 109 उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को घोषित किया। चुनाव अप्रैल में होने हैं।
नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निकाय चुनाव के लिए अपने 109 उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को घोषित किया। चुनाव अप्रैल में होने हैं।
आप की दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडे ने कहा, “नगर निकाय चुनाव के लिए 109 उम्मीदवारों की यह पहली सूची है। बाकी वार्डो के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही एक अन्य सूची जारी की जाएगी।”
109 उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया लगभग एक महीने से जारी थी। इनमें से 64 उम्मीदवार युवा हैं और 49 महिलाएं हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर गुरुवार को हुई पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति पीएसी की बैठक में इन नामों को अंतिम रूप दिया गया।
आप ने इस महीने के प्रारंभ में राष्ट्रीय राजधानी के 272 वार्डो के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु एक 10 सदस्यीय अनुवीक्षण समिति गठित की थी।
इस अनुवीक्षण समिति में दिलीप पांडे सहित स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, जल मंत्री कपिल मिश्रा और दिल्ली इकाई के सभी सात उपाध्यक्ष शामिल हैं।
अनुवीक्षण समिति ने प्रत्येक वार्ड से दो-तीन नाम चुने थे, जिसमें से पीएसी ने 109 नामों को अंतिम रूप चुना।
पांडे ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी तीनों नगर निगमों को भ्रष्ट बना दिया है।
उन्होंने कहा, “मुझे आशा है कि दिल्ली के लोग इस बार आप को वोट देंगे और दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath