सपा व भाजपा अध्यक्ष शुक्रवार को गाजीपुर में

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के तीन मार्च को जनपद में आने की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री सुनील सिंह ने बताया, “शाह सैदपुर में टाउन नेशनल इंटर कॉलेज, जमानियां विधानसभा में गहमर तथा मुहम्मदाबाद में इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे।”

अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एमएलसी चंचल सिंह, उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव यूनियन के चेयरमैन उमाशंकर कुशवाहा, रविंद्र श्रीवास्तव आदि नेता जोर-शोर से तैयारियों में लगे हैं।

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन मार्च को जनपद आ रहे हैं। वह सैदपुर विधानसभा, सदर विधानसभा जहूराबाद विधानसभा, जखनियां विधानसभा तथा जमानियां विधानसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे।

अखिलेश के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज कृषि मंडी परिषद के चेयरमैन काशीनाथ यादव, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, एमएलसी विजय कुमार यादव, जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493