‘नार्थ इंडिया सोलर समिट-2017’ शुक्रवार से लखनऊ में

इस समिट का आयोजन तीन से पांच मार्च तक आईआईए भवन विभूति खंड, गोमतीनगर में किया गया है।

आयोजन में उप्र सरकार द्वारा सौर ऊर्जा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति उठाए गए विभिन्न कदमों की भी जानकारी दी जाएगी, जिसमें देशभर की ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां अपने उत्पादों और इस क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित करेंगी।

प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर समिट को शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। अंतिम दिन पांच मार्च को दोपहर तीन बजे उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति महेंद्र दयाल समिट का समापन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493