सफाई के रास्ते में गंदगी बड़ी चुनौती : एनडीएमसी

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने रविवार को कहा कि गंदगी और आम लोगों द्वारा सहयोग नहीं करना स्वच्छता की राह की एक प्रमुख चुनौती है।

एनडीएमसी के अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि निगम जन सुविधाओं की संख्या बढ़ाएगा तथा कचरा डंपिंग तथा संग्रह के लिए अतिरिक्त रिक्शे और डस्टबिन खरीदे जाएंगे।

उनके मुताबिक, दो अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान शुरू होने के बाद एनएमडीसी ने मैकेनिकल कंपैक्टर और ऑटो टिपर ट्रक के जरिए कूड़ा संग्रह शुरू किया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “हमने रिहायशी क्षेत्रों और बाजारों से ऑटो टिप्पर ट्रकों के जरिए हर दरवाजे पर से कूड़ा संग्रह शुरू किया है।”

उन्होंने कहा, “स्वचालित तरीके से सड़कों की सफाई के लिए हमने मैकेनिकल रोड स्वीपर लगाए हैं।”

एनडीएमसी ने कहा कि बाजारों में और व्यस्त क्षेत्रों में अतिरिक्त जन सुविधा केंद्रों का निर्माण किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493