समलैंगिक चुनी गई सियोल विश्वविद्यालय छात्र परिषद की अध्यक्ष

सियोल, 20 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के इतिहास में पहली बार देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के छात्र परिषद अध्यक्ष पद पर कोई समलैंगिक छात्रा चुनी गई है।

द कोरिया हेराल्ड की रपट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के प्रतिष्ठित सियोल नेशनल युनिवर्सिटी (एसएनयू) की चुनाव समिति ने कहा कि 23 साल की किम बो-मी विश्वविद्यालय की 58वीं छात्र परिषद के चुनाव में एकमात्र प्रत्याशी थीं। सोमवार से गुरुवार तक चले मतदान में उन्हें 86.8 मत मिले।

किम के खिलाफ 11.2 फीसदी मत पड़े, जबकि 0.1 फीसदी ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया और 1.9 फीसदी मत अवैध करार दिया गया। कुल 53.3 फीसदी विद्यार्थियों ने मत दिया।

इस महीने के शुरू में किम ने चुनाव प्रचार में खुद के समलैंगिक होने की जानकारी सार्वजनिक की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि एसएनयू वह जगह बनेगी, जहां अलग-अलग तरीके से जिंदगी जीने वालों को सुंदर मानते हुए अपनाया जाएगा।

किम ने चुनाव अभियान में कहा था, “मुझे लगता है कि लोग जो हैं, उससे खुद प्यार करते हैं और दुनिया में आत्मविश्वास से रहते हैं। इसलिए यहां मैं आपको बता रही हूं कि मैं समलैंगिक हूं।”

दक्षिण कोरियाई समाज समलैंगिकता को बहुत अच्छी नजर से नहीं देखता।

किम का एक साल का कार्यकाल पहली दिसंबर से शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493