पटना, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल नेता राबड़ी देवी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले एकजुट रहने की सलाह दी है।
समाजवादी पार्टी में अंदरुनी कलह को गलत करार देते हुए उन्होंने कहा,”हालांकि, यह नेताजी के परिवार का आंतरिक मामला है लेकिन उन्हें एकजुट रहना चाहिए।”
लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी की एक बेटी की शादी समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के परिवार में हुई है।
dharmpath.com dharmpath