सरकार को अरविंद सुब्रमण्यम में पूरा भरोसा : जेटली

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम को बर्खास्त करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्यम स्वामी की मांग के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार को अरविंद सुब्रमण्यम में पूरा भरोसा है।

जेटली ने संवाददाताओं से कहा, “सरकार को अरविंद सुब्रमण्यम में पूरा भरोसा है।”

इससे पहले भाजपा नेता स्वामी ने अरविंद सुब्रमण्यम पर ‘कांग्रेस के लिए काम करने’ का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी। उन्होंने बुधवार को इस संबंध में कई ट्वीट किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493