सरवन ने गुयाना में खोला जिम

जॉर्जटाउन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रामनरेश सरवन ने गुयाना में प्रोविडेंस स्टेडियम के पास एक जिम की शुरुआत की है।

जॉर्जटाउन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रामनरेश सरवन ने गुयाना में प्रोविडेंस स्टेडियम के पास एक जिम की शुरुआत की है।

समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, सरवन ने अपनी जिम का नाम फिटनेस-53 रखा है। जब वह वेस्टइंडीज के लिए खेला करते थे तो यह उनका जर्सी नंबर हुआ करता था।

सरवन ने मंगलवार को कहा, “लोगों से मिल रही प्रतिक्रियाओं से में काफी खुश हूं। लोगों में जिम से जुड़ने को लेकर काफी उत्साह है।”

उन्होंने कहा, “मैंने इस जिम का नाम फिटनेस-53 इसलिए रखा है क्योंकि यह मेरी एकदिवसीय जर्सी का नंबर था।”

जिम खोलने पर उन्होंने कहा, “मैंने पांच साल पहले जिम खोलने के बारे में सोचा था। मैं चाहता हूं कि लोग इसे परखें। मेरा मानना है कि आप इसे एक आधुनिक जिम कह सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493