हंटिंगटन-व्हाइटले की सगाई की अंगूठी 3.5 लाख डॉलर की !

लॉस एंजेलिस, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता जेसन स्टथम और मॉडल और अभिनेत्री रोजी हंटिंग्टन-व्हाइटले ने पांच सालों के रोमांस के बाद मंगनी कर ली है और स्टथम ने व्हाइटले को 3,50,000 डॉलर की सगाई की अंगूठी पहनाई है।

यूएस मैगजीन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टथम ने 28 वर्षीया मॉडल को आभूषण ब्रांड ‘नील लेन’ की पांच कैरेट की अंगूठी देकर उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा।

अभिनेत्री ने रविवार को लॉस एंजेलिस में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के मौके पर रेड कार्पेट पर अपनी चमचमाती अगूंठी दिखाकर अपनी मंगनी की घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493