सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर पर अगले कदम पर चर्चा की

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर का दौरा कर लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अशांत कश्मीर घाटी में शांति बहाली के लिए आगे की रणनीति तय करने के लिए यहां बैठक की।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में तीन घंटे तक चली इस बैठक में 20 राजनीतिक दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया। बैठक में वित्तमंत्री अरुण जेटली व खाद्य एवं जनवितरण प्रणाली मंत्री राम विलास पासवान भी शामिल हुए।

गृहमंत्री ने इसके पहले मंगलवार को इस प्रतिनिधिमंडल के कश्मीर दौरे की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी थी। प्रतिनिधिमंडल ने रविवार और सोमवार को राज्य का दौरा किया था।

केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा, “इस बैठक में सांसदों ने आग्रह किया कि कश्मीर घाटी में स्कूलों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों को खोलवाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।”

माकपा के सीताराम येचुरी ने हिंसाग्रस्त कश्मीर घाटी के लोगों में भरोसा पैदा करने के लिए सरकार से उपाय करने का आग्रह किया।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में येचुरी ने कहा कि उनकी पार्टी पेलेट गन को हटाने की मांग करती है।

उन्होंने कहा, “सरकार के जानकार सूत्रों के अनुसार, सरकार अब भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मिर्च पाउडर वाले पावा गोलों का इस्तेमाल करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493