सलमान ‘हिट एंड रन’ मामले में बरी

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। बम्बई उच्च न्यायालय ने सुपरस्टार सलमान खान को गुरुवार को ‘हिट एंड रन'(2000) मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया।

न्यायालय ने सलमान को बड़ी राहत देते हुए कहा कि अभिनेता को अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सबूतों के आधार पर ‘दोषी नहीं ठहराया जा सकता।’

न्यायालय ने यह फैसला सलमान की उस याचिका पर सुनाया है, जिसमें उन्होंने छह मई को सत्र अदालत द्वारा उन्हें दोषी ठहराने और पांच साल की सजा सुनाने को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

इससे पहले बुधवार को उच्च न्यायालय ने कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है कि 28 सितंबर, 2002 को सलमान उस टोयोटा लैंड क्रूजर कार को नशे में चला रहे थे, जिसने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की जान ले ली थी और चार अन्य को घायल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493