नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही बाधित (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को एक बार फिर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के चलते बाधित रही। भोजनावकाश से पूर्व सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।

सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न् 11 बजे शुरू हुई। इसके शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य सभापति की आसंदी के पास इकट्ठा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

हंगामे के बीच उप-सभापति पी.जे. कुरियन ने सर्वप्रथम पूर्वाह्न् 11.30 तक के लिए और उसके बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

दोपहर 12 बजे दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी लगभग यही स्थिति रही, जिसे देखते हुए सभापति एम. हामिद अंसारी ने राज्यसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12.30 बजे तक के लिए और फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

नेशनल हेराल्ड मामले में राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बाधित रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493