सहारनपुर हिंसा मामले में डीएम-एससपी समेत 4 निलंबित

मंगलवार को बसपा मुखिया मायावती ने सहारनपुर के शब्बीरपुर का दौरा कर लौटने के बाद बडगांव क्षेत्र में दोबारा जातीय हिंसा भड़क गई। जो धीरे-धीरे कई गांवों तक पहुंच गई। जहां आज भी स्थिति तनावपूर्ण है। वहां की हिंसा के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित है।

उधर सहारनपुर में फिर हिंसा भड़कने से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी को तलब कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद प्रदेश के सभी डीएम, एसएसपी को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि जातीय रैलियों, धरना प्रदर्शन और आंदोलन की किसी भी कीमत पर इजाजत नहीं दी जाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में तैनात अधिकारियों को सड़कों पर गश्त करने की हिदायत दी गई और अतिरिक्त सुरक्षा बरतने का निर्देश है।

प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि सचिव (गृह) मणि प्रसाद मिश्र, एडीजी (कानून व्यवस्था) आदित्य मिश्र, आइजी एसटीएफ अमिताभ यश, डीआइजी सुरक्षा विजय भूषण हालात को नियंत्रित करने में लगे हैं। मेरठ जोन के एडीजी कैम्प कर रहे हैं। पीएसी और आरएएफ की टुकडियां डेरा डाले हैं। वहीं सचिव गृह के नेतृत्व में भेजा गया अधिकारियों का दल हिंसा नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही हिंसा के लिए जिम्मेदारी भी तय कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493