Saturday , 4 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » सही संस्कार और ज्ञान से ही भारत बन सकेगा विश्वगुरु : राजनाथ

सही संस्कार और ज्ञान से ही भारत बन सकेगा विश्वगुरु : राजनाथ

लखनऊ, 23 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि स्कूलों की शिक्षा पद्धति लगातार बिगड़ रही है। बच्चों को जो ज्ञान दिया जा रहा है, उसमें उन्हें संस्कार भी देने की जरूरत है। ऐसा होने पर ही भारत विश्वगुरु बन सकेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी हो, जिससे लोग हमसे प्रेरित हों।

मुख्य अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को यहां जानकीपुरम में सरस्वती बालिका विद्यालय का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हाईटेक्नोलॉजी का ज्ञान ले रहे बच्चों को सांस्कृतिक ज्ञान भी प्राप्त करना चाहिए। उम्मीद है यहां बनने वाला सरस्वती बालिका विद्यालय बच्चों को संपूर्ण ज्ञान देगा।

इस मौके पर राम मंदिर आंदोलन से जुड़े अयोध्या के महंत नृत्यगोपाल दास ने बतौर विशिष्ट अतिथि अपने संबोधन में मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा, “अब तो केंद्र में हमारी सरकार है। कानूनी दायरे में रहते हुए अयोध्या में अब राम मंदिर का निर्माण शुरू करा देना चाहिए।”

लेकिन उनके बाद बोलने के लिए खड़े हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की।

सही संस्कार और ज्ञान से ही भारत बन सकेगा विश्वगुरु : राजनाथ Reviewed by on . लखनऊ, 23 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि स्कूलों की शिक्षा पद्धति लगातार बिगड़ रही है। बच्चों को जो ज्ञान दिया जा रहा है, उस लखनऊ, 23 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि स्कूलों की शिक्षा पद्धति लगातार बिगड़ रही है। बच्चों को जो ज्ञान दिया जा रहा है, उस Rating:
scroll to top