सांसदों के बीच वार्तालाप महत्वपूर्ण : महाजन

जयपुर, 21 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिक्स महिला सांसद मंच की प्रथम बैठक का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा जयपुर में 20 अगस्त को किया गया था। यह बैठक रविवार को समाप्त हो गई है।

विदाई समारोह में शिष्टमंडल के सदस्यों को संबोधित करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सांसदों के बीच वार्तालाप महत्वपूर्ण है। उनका मानना था कि नागरिकों और सरकार के बीच संपर्क स्थापित करने के लिए संसद सदस्य बेहतर रूप से कार्य कर सकते हैं।

उन्होंने सांसदों से आह्वान किया कि वे ब्रिक्स देशों में विद्यमान श्रेष्ठ प्रणालियों को जानें और उनसे लाभान्वित हों। महाजन ने आशा व्यक्त की कि बैठक के दौरान तीन महत्वपूर्ण विषयों अर्थात ‘सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन के बारे में परिदृश्य’, ‘सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति नागरिकों को सहभागी बनाने में महिला सांसदों की भूमिका’ और ‘जलवायु परिवर्तन की रोकथाम-वैश्विक सहयोग की अनिवार्यता’ पर किए गए विचार-विमर्श से महिला सांसद अपने विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए नियमित रूप से मिलने हेतु प्रोत्साहित होंगी ताकि इस विषय पर अधिक गहन जानकारी प्राप्त हो सके और नीति निर्माताओं के रूप में उनके समक्ष आ रही समस्याओं और चुनौतियों पर एक व्यापक दृष्टिकोण विकसित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर हमारे प्रयासों के संदर्भ में पहला विषय काफी महत्व रखता है और यह सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति का मार्ग है। उनका मानना था कि इन 17 लक्ष्यों और 169 सहयोजित लक्ष्यों में हमारे प्रयासों से देशों के भविष्य को पर्वितित करने तथा प्रकृति के साथ सौहार्द स्थापित करते हुए अर्थपूर्ण विकास के मार्ग पर ले जाने की क्षमता है।

उन्होंने महिला सांसदों को परामर्श दिया कि वे इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करें और यह उनका उत्तरदायित्व है कि वे सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों के क्रियान्वयन रणनीतियों और तंत्रों की भलीभांति निगरानी करें। दूसरे विषय ‘सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्तिनागरिकों को सहभागी बनाने में महिला सांसदों की भूमिका’ पर महाजन ने कहा कि यह विकासात्मक ²ष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। यदि इसे समानतापूर्ण, सतत और प्रभावी बनाना है तो विकास में महिलाओं व पुरुषों का समावेश होना चाहिए।

अत: सतत विकास की प्रणाली में समानता को मुख्य धारा में शामिल करना सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

बैठक में शामिल एक अन्य महत्वपूर्ण विषय अर्थात ‘जलवायु परिवर्तन की रोकथाम- वैश्विक सहयोग की अनिवार्यता’ का उल्लेख करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि जलवायु परिवर्तन संपूर्ण मानवता का प्रभावित करता है किंतु साथ ही, हमारे पास विकासशील देशों के तौर पर हमारी अपनी चुनौतियां हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493