‘साइज जीरो’ में संवेदनशीलता से उठाया गया वजन का मुद्दा : सोनल चौहान

चेन्नई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनल चौहान का कहना है कि शुक्रवार को रिलीज होने वाली आगामी तेलुगू-तमिल फिल्म ‘साइज जीरो’ में वजन के मुद्दे को बेहद संवेदनशीलता और खूबसूरती से उठाया गया है।

चेन्नई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनल चौहान का कहना है कि शुक्रवार को रिलीज होने वाली आगामी तेलुगू-तमिल फिल्म ‘साइज जीरो’ में वजन के मुद्दे को बेहद संवेदनशीलता और खूबसूरती से उठाया गया है।

फिल्म में अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में एक वजनी महिला का किरदार निभाती नजर आएंगी।

सोनल ने आईएएनएस को कहा, “फिल्म में एक बड़े मुद्दे को बेहद खूबसूरती और संवेदनशीलता से उठाया गया है।”

फिल्म में अपने अनुभव की बात करते हुए सोनल ने कहा, “यह एक ऐसी फिल्म है जो दिल से बनाई गई है और इसे ऐसे लोगों की टीम ने बनाया है जो इस विषय को दिल से समझते हैं।”

सोनल के मुताबिक, फिल्म कई मिथकों को भी तोड़ती है, जिनमें एनआरआई भारतीयों को लेकर पूर्वाग्रह भी है।

सोनल ने कहा, “हालांकि मैंने एक बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत एनआरआई का किरदार निभाया है जो एनजीओ के साथ एक परियोजना पर काम करने के लिए भारत आती है, फिर भी मुझे पारंपरिक मूल्यों से रहित नहीं, बल्कि बेहद सकारात्मक रूप में दर्शाया गया है।”

फिल्म का निर्देशन प्रकाश कोवेलामुदी ने किया है और कनिका ढिल्लन ने इसकी कहानी लिखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493