सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह सीएजी की राज्यस्तरीय सलाहकार समिति में (फोटो सहित)

भोपाल, 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के निर्देशानुसार गठित राज्यस्तरीय अंकेक्षण सलाहकार बोर्ड में सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह को बतौर सदस्य नियुक्त किया है।

ग्वालियर स्थित महालेखाकार कार्यालय में उपमहालेखाकार जे. एन. पेरूमल की तरफ से जारी एक आदेश में संजय सिंह को सलाहकार बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। सिंह का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

जल संरक्षण के लिए काम कर रहे ‘जल जन जोड़ो’ अभियान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जिस तरह से लेखा विभाग सरकारी विभागों की वित्तीय अनियमितताओं की जांच करता है, उसी तरह से प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण संरक्षण की निगरानी का काम इस समिति का प्रमुख कार्य होगा।

संजय सिह वर्तमान में ‘जल जन जोड़ो’ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं परमार्थ संस्था के संस्थापक सचिव हैं। वह समूचे देश में जल संरक्षण एवं नदी पुनर्जीवन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा सामाजिक और पर्यावरण क्षेत्र में किए गए कार्यो के मद्देनजर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देश में हाल ही में सामाजिक अंकेक्षण (ऑडिट) की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है। संजय सिह पिछले 25 वर्षो से समाज सेवा से जुड़े हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493