सारा हार्डिग ने प्लास्टिक सर्जरी की बात को गलत बताया

लंदन, 21 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका सारा हार्डिग ने इस बात को गलत बताया है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है।

एक चैट शो में सारा हार्डिग के लुक्स को लेकर प्रशंसकों के बीत हलचल मच गई। प्रशंसकों का कहना था कि वह तो पहचान में ही नहीं आ रहीं थीं।

बेवसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, कुछ प्रशंसकों का कहना है कि हार्डिग टेलीविजन शो ‘दिस मॉर्निग’ में साक्षात्कार के दौरान पहचानी नहीं जा रही थीं।

शो के मेजबान ने जब उनसे बढ़ती उम्र में खूबसूरती का राज पूछा, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है।

हार्डिग के खंडन के बावजूद, कुछ दर्शकों ने ट्विटर पर इसे लेकर संदेह जताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493