सासन मेगा पॉवर परियोजना पूरी तरह चालू

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस पॉवर ने बुधवार को कहा कि उसकी मध्य प्रदेश की 27 हजार करोड़ रुपये की सासन अल्ट्रा मेगा पॉवर परियोजना पूरी तरह से चालू हो गई है। यह परियोजना लक्षित समय से 12 महीने पहले चालू हो गई है और इसकी सभी छह इकाइयों से 3,960 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है।

समूह ने कहा कि यह न सिर्फ एक ही स्थान पर स्थिति दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत कोयला खनन सह बिजली परियोजना है, बल्कि मोहर और मोहर-अमलोहरी खदान देश की सबसे बड़ी परियोजना है।

रिलायंस पॉवर ने यहां एक बयान में कहा, “इसके साथ ही परियोजना बिजली खरीद समझौते (पीपीए) की समय सीमा से 12 महीने पहले चालू हो गई है।”

कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि रिलायंस पॉवर की बिजली उत्पादन क्षमता अब 5,945 मेगावाट हो गई है, जिसमें ताप विद्युत उत्पादन क्षमता 5,760 मेगावाट और नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 185 मेगावाट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493