सास-बहू की कहानियां पसंद नहीं : कृतिका

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री कृतिका कामरा छोटे पर्दे पर चिकित्सक, साइबर अपराध आधारित एक शो की मेजबान की भूमिका निभा चुकी हैं और अब वह एक टीवी कार्यक्रम में पत्रकार का किरदार निभा रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें सास-बहू वाली परियोजनाएं पसंद नहीं हैं।

कृतिका ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया,”जब मैं किसी शो से जुड़ती हूं तो मैं चाहती हूं कि किसी ऐसी कहानी का हिस्सा बनूं, जिसे देखने में मुझे मजा आए। मुझे सास-बहू वाले ड्रामे पसंद नहीं हैं। मैं इसे नहीं देखती, मैं इसकी दर्शक नहीं हूं।”

उन्होंने बताया कि दर्शक उन्हें इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि वह भारतीय टेलीविजन पर अलग तरह के विषय में नजर आती हैं।

उन्होंने एमटीवी शो में साइबर सेलिब्रिटी का पुरस्कार जीता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अलग तरह का किरदार करने में आनंद आता है, जिसमें उन्हें कुछ सीखने का, नई दुनिया का हिस्सा बनने का मौका मिलता है।

कृतिका (26) ने टीआरपी वाले शो की अपेक्षा प्रेरणा देने वाले विषय पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि उनका शो ‘रिपोर्टर्स’ जल्द ही खत्म होने वाला है। यह काफी अच्छा धारावाहिक था।

कृतिका खुश हैं, क्योंकि यह एक अच्छा शो है जो एक तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचता है और अधिक वर्षो तक नहीं खिंचता है।

‘रिपोर्टर्स’ में कृतिका, राजीव खंडेलवाल के साथ काम कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493