सिंगापुर में 13 भारतीय नागरिक जीका से संक्रमित

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। सिंगापुर में 13 भारतीय नागरिक जीका विषाणु से संक्रमित पाए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।

सिंगापुर सरकार ने गुरुवार को भारतीय अधिकारियों को संक्रमण के बारे में सूचना दी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें जीका के लक्षण पाए गए हैं।

मरीजों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

इससे पहले दिन में चीनी अधिकारियों ने 21 चीनी नागरिकों के जीका से संक्रमित होने की पुष्टि की।

चीन ने द्वीपीय देश की यात्रा करने के खिलाफ गुरुवार को एक अलर्ट जारी किया।

चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने घोषणा की कि सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय ने हालात से उन्हें अवगत कराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493