हैदराबाद, 17 जनवरी (आईएएनएस)। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वी. रामाराव का यहां रविवार को निधन हो गया। 81 वर्षीय रामाराव लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
हैदराबाद, 17 जनवरी (आईएएनएस)। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वी. रामाराव का यहां रविवार को निधन हो गया। 81 वर्षीय रामाराव लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
पूर्व जनसंघ नेता, राव 2002 से 2007 तक सिक्किम के राज्यपाल थे। आंध्र के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में जन्मे रामाराव पेशे से वकील थे और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में वकालत करते थे।
वह 1956 में जनसंघ में शामिल हुए थे। कई श्रमिक संगठनों के वह सदस्य रह चुके थे। 1966 में वह आंध्र विधान परिषद के लिए चुने गए। 1972, 1978 और 1984 में भी विधान परिषद के लिए चुने गए थे। राव ने 1993 से 2001 तक आंध्र प्रदेश की भाजपा इकाई के अध्यक्ष की भूमिका निभाई थी।
केंद्रीय मंत्री एम.वेंकैया नायडू, आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
dharmpath.com dharmpath