Thursday , 9 May 2024

Home » भारत » सियाचिन ग्लैशियर में हिमस्खलन, 10 सैनिक लापता

सियाचिन ग्लैशियर में हिमस्खलन, 10 सैनिक लापता

जम्मू, 3 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में सियाचिन ग्लैशियर पर बुधवार को हुए हिमस्खलन में 10 सैनिक लापता हो गए हैं। इनमें एक अधिकारी भी शामिल है।

जम्मू, 3 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में सियाचिन ग्लैशियर पर बुधवार को हुए हिमस्खलन में 10 सैनिक लापता हो गए हैं। इनमें एक अधिकारी भी शामिल है।

सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने यहां आईएएनएस को बताया, “बुधवार को सियाचिन ग्लैशियर के दक्षिणी हिस्से में सैनिकों का गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। 10 सैनिक लापता हैं। इनमें एक जूनियर कमिशन अधिकारी (जेसीओ) भी है। हादसा समुद्र तल से 19000 फुट की ऊंचाई पर हुआ।”

उन्होंने कहा, “बचाव का एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया गया है। सेना और वायुसेना इन लापता सैनिकों की तलाश में लग गई हैं। आशंका है कि ये सभी बर्फ के तूफान में दब गए हैं।”

सियाचिन ग्लैशियर दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र है। बेहद दुश्वार मौसम में बहादुर सैनिक देश के इस हिस्से की हिफाजत करते हैं। यहां जाड़े में तापमान शून्य से नीचे 50 डिग्री तक चला जाता है।

सियाचिन ग्लैशियर में हिमस्खलन, 10 सैनिक लापता Reviewed by on . जम्मू, 3 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में सियाचिन ग्लैशियर पर बुधवार को हुए हिमस्खलन में 10 सैनिक लापता हो गए हैं। इनमें एक अधिकारी भी शा जम्मू, 3 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में सियाचिन ग्लैशियर पर बुधवार को हुए हिमस्खलन में 10 सैनिक लापता हो गए हैं। इनमें एक अधिकारी भी शा Rating:
scroll to top