सियाचिन हिमस्खलन में सेना का कैप्टन शहीद

जम्मू, 14 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन की वजह से शनिवार को भारतीय थलसेना का एक कैप्टन शहीद हो गया।

सेना के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नन एस.डी. गोस्वामी ने आईएएनएस से कहा, “सियाचिन ग्लेशियर की दक्षिणी पर्वतचोटी पर हिमस्खलन की वजह से लद्दाख स्काउट के कैप्टन अश्वनी कुमार शहीद हो गए।”

उन्होंने कहा कि गश्ती दल में शामिल जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

सियाचिन को दुनिया के सबसी ऊंची युद्धभूमि भी कहा जाता है, जहां भारत और पाकिस्तान की सेनाएं अक्सर एक-दूसरे के सामने आ जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493