बरेली के मुहल्ला नकटिया निवासी जगदीश सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अजीत सिंह किसी काम से दातागंज आया था और दातागंज के मुहल्ला अरेला स्थित प्राचीन देवी मंदिर में गया था। जहां वह किसी महिला व पुरुष से बात कर रहा था। इसी दौरान मंदिर के महंत के खाना लेने के लिए वहां से जाते ही हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी और वह जमीन पर गिर गया।
घटना के बाद मंदिर में मची अफरा-तफरी के बीच अजीत से बात करने वाली महिला और उसका साथी पुरुष वहां से भाग निकले। महंत ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे किसी किशोरी से प्रेम प्रसंग की चर्चा है।
dharmpath.com dharmpath