सियोल,10 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया और अमेरिका की वायुसेनाओं ने संयुक्त रक्षा क्षमताएं विकसित करने के लिए शुक्रवार को बड़े स्तर पर हवाई सैन्य अभ्यास शुरू किया।
दक्षिण कोरियाई वायुसेना द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैक्स थंडर’ दक्षिण कोरिया के वायु क्षेत्र में 24 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें दोनों सहयोगियों के लगभग 100 विमान और 1,400 कर्मी शामिल होंगे जो हमारी श्रेष्ठ संयुक्त रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।
समाचार एजेंसी योनहप की रपट के मुताबिक, बयान में बताया गया है कि इस सैन्य अभ्यास में लड़ाकू विमानों और हल्के लड़ाकू विमानों सहित दक्षिण कोरिया के लगभग 50 विमान हिस्सा लेंगे।
प्रशिक्षण मिशन के हवाई युद्ध पर आधारित होगा, जिसका लक्ष्य किसी भी आपात स्थिति में जोरदार तत्परता और संयुक्त हवाई हमले के जरिए शत्रु की वायु रक्षा प्रणाली को काबू करना है।
एक विशिष्ट संयुक्त सैन्य अभ्यास पर आधारित मैक्स थंडर की आधिकारिक शुरुआत 2009 में हुई थी।
बयान में कहा गया है कि प्रत्येक वर्ष यह सैन्य अभ्यास दो चरणों में होता है। पहले चरण का नेतृत्व दक्षिण कोरियाई वायुसेना करती है और दूसरे चरण का नेतृत्व अमेरिकी वायुसेना करती है।
dharmpath.com dharmpath