जयपुर, 22 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान की राजधानी स्थित भगवान महावीर कैंसर अस्पताल 24 से 26 फरवरी के बीच सिर व गला कैंसर विज्ञान पर एक इंडो-ग्लोबल समिट का आयोजन कर रहा है, जिसका उद्देश्य ‘मल्टी डिसिप्लिनरी अप्रॉच-एक्सपैंडिंग ट्रीटमेंट होराइजंस’ है।
सम्मेलन में कैंसर मनोविज्ञान पर अलग से एक सम्मेलन भी होगा।
सम्मेलन में सिर व गले से संबंधित कैंसर के प्रबंधन में विभिन्न चिकित्सकीय विशेषज्ञताओं को शामिल करने से आए नतीजों के सुधार के लिए बहुविषयक दृष्टिकोण पर चर्चा की जाएगी।
इस दौरान, विभिन्न स्पेशियलिटी जैसे ऑन्कोसर्जरी, ऑन्को-प्लास्टिक सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, ईएनटी, डेंटल (मैक्सिलोफेशियल, प्रोस्थोडोंटिक्स इत्यादि), पैलिएटिव केयर तथा रिहैबिलिटेशन तथा कैंसर प्रीवेंशन पर भी चर्चा की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath