मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। लाखों भारतीय दर्शकों के पसंदीदा अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलॉन उनकी प्रेरणा हैं और वह उनसे एक स्टार की तरह नहीं, बल्कि सच्चे प्रशंसक की तरह मुलाकात करेंगे।
ट्विटर के जरिये अक्सर अपने प्रशंसकों से बातें करने वाले ऋतिक से उनके एक प्रशंसक ने सवाल किया था कि उनके सबसे बड़े प्रेरणास्रोत कौन हैं?
इसका जवाब देते हुए ऋतिक ने लिखा, “सिल्वेस्टर स्टेलॉन, एकमात्र व्यक्ति जिनसे मैं एक सच्चे प्रशंसक की तरह मुलाकात करूंगा।”
फिल्म ‘कहो न प्यार है’ के साथ साल 2000 में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले ऋतिक फिलहाल ‘मोहनजोदड़ो’ और ‘काबिल’ में व्यस्त हैं।
आशुतोष गोवारिकर निर्देशित ‘मोहनजोदड़ो’ रोमांच से भरी एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी है, जिसमें पूजा हेगड़े भी हैं।
संजय गुप्ता निर्देशित ‘काबिल’ की कहानी का खुलासा नहीं किया गया है। इसका निर्माण ऋतिक के पिता फिल्मकार राकेश रोशन कर रहे हैं।
‘काबिल’ में अभिनेत्री यामी गौतम भी हैं, जो ऋतिक के साथ पहली बार फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath