रिमांड खत्म होने के बाद वर्मा को अदालत में पेश किया गया। मामले की सुनवाई के बाद उन्हें फिर जेल भेज दिया गया।
सेक्स सीडी का मामला उजागर होने के बाद वर्मा को 27 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। उन पर यह मामला उजागर होने से पहले मंत्री के एक करीबी शख्स को धमकाकर पैसे मांगने का आरोप है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने वर्मा के कमरे से 500 सीडी, पेन ड्राइव और लैपटॉप बरामद किया गया था।
वर्मा को 31 अक्टूबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वर्मा की जमानत के लिए उनके एक करीबी रिश्तेदार ने याचिका दायर की है, जिस पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।
dharmpath.com dharmpath