सीबीआई ने चिट फंड घोटाले में पुलिस महानिरीक्षक से पूछताछ की

भुवनेश्वर, 3 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सीशोर चिटफंड घोटाले के सिलसिले में ओडिशा के पुलिस महानिरीक्षक (मध्य क्षेत्र) आर.पी.कोचे से पूछताछ की है। इस घोटाले में लाखों निवेशक करीब 1500 करोड़ रुपये की ठगी के शिकार हुए हैं।

सीबीआई के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मध्य क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कोचे से बुधवार को सीबीआई ने ‘सीशोर ग्रुप ऑफ कंपनीज’ से उनके कथित रिश्तों के बारे में पूछताछ की।

कोचे ने भी स्वीकार किया है कि सीबीआई ने उनसे पूछताछ की है।

उन्होंने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, “यह जांच की एक प्रक्रिया है और मैं इसका विस्तृत ब्यौरा नहीं दे सकता।”

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि कोचे को एक गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ की गई। शुभंकर नाइक नाम के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद उससे जब्त एक डायरी के बारे में उनसे पूछा गया। नाइक कथित रूप से नौकरशाहों, राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों और चिटफंड कंपनी सीशोर के अधिकारियों के बीच संपर्क सूत्र के रूप में काम करता था।

इस घोटाले के सिलसिले में सीबीआई उत्तर मध्यक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश कुमार से भी पूछताछ कर चुकी है।

सीशोर का प्रमुख प्रशांत दास जेल में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493