सीबीआई ने 10 अधिकारियों को 20 फरवरी तक कोलकाता में तैनात किया

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार से पूछताछ को लेकर राज्य पुलिस के साथ गतिरोध के चार दिन बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने अपने 10 अधिकारी अस्थायी रूप से कोलकाता में तैनात कर दिए हैं।

छह फरवरी को जारी एक आदेश में सीबीआई के एक पुलिस अधीक्षक (एसपी), तीन सहायक एसपी, दो डिप्टी एसपी और तीन इंस्पेक्टरों सहित 10 अधिकारियों को आठ से 20 फरवरी तक के लिए एजेंसी के कोलकाता के आर्थिक अपराध शाखा में तैनात होंगे।

एजेंसी ने सभी 10 अधिकारियों को कोलकाता स्थित सीबीआई के संयुक्त निदेशक को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।

इसमें यह भी कहा गया कि यह आदेश सीबीआई निदेशक की मंजूरी के बाद दिया गया है।

सीबीआई की एक टीम शारदा और रोज वैली चिट फंड मामले की अपनी जांच के संबंध में जब रविवार को कोलकाता में कुमार से सवाल-जवाब के लिए पहुंची तो राज्य पुलिस और सीबीआई टीम के बीच गतिरोध हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493