शिमला, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सत्ता में एक साल पूरा होने पर की गई एक जनसभा के लिए 2 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया था। विधानसभा में गुरुवार को यह सूचना दी गई।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक लिखित जवाब में कहा कि राज्य सरकार ने ‘जन आभार’ रैली पर करीब 2.31 करोड़ रुपये खर्च किए। इस रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 दिसंबर 2018 को संबोधित किया था।
वह कांग्रेस सदस्य जगत सिंह नेगी के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 441 सरकारी व 63 निजी बसों को रैली के लिए किराए पर लिया गया था।
dharmpath.com dharmpath