सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया, जिसमें एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। सीबीएसई ने सभी 10 क्षेत्रों के परिणामों की घोषणा की है।

अन्य क्षेत्रों की तुलना में तिरुवनंतपुरम में रिकॉर्ड 99.87 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता पाई है।

सीबीएसई के मुताबिक, परीक्षा में 14,91,293 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा एक मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चली थी।

पिछले साल की तुलना में इस साल 8.5 फीसदी अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था।

सीबीएसई के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस साल 96.21 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। बोर्ड के मुताबिक, कुल 97.32 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493