दमिश्क, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। सीरियाई वायुसेना द्वारा विद्रोहियों के एक मुख्यालय को निशाना बनाकर की गई बमबारी में कम से कम 22 विद्रोही मारे गए हैं। एक वॉचडॉग ग्रुप ने यह बात कही है।
अमेरिकी ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी ऑफ ह्यूमन राइट्स’ के मुताबिक, हवाई हमला होम्स प्रांत में एक गुफा पर किया गया, जहां फुरसान अल हक का मुख्यालय था। गुफा ढहने के कारण उसके अंदर फंसे लोगों के बारे में कुछ भी जानना असंभव था।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फुरसान अल हक सीरियन फ्री आर्मी का विपक्षी गुट है।
वायुसेना द्वारा चल रही बमबारी के कारण बचाव दल को मलबा साफ करने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
सीरियाई सेना ने संकेत दिया है कि बमबारी अभियान के बाद ‘कई आतंकवादी’ मारे गए या घायल हुए हैं।
सेना ने विद्रोहियों के चार टैंकों और भारी मशीनगनों से लैस तीन वाहन भी नष्ट कर दिए।
dharmpath.com dharmpath