सीरियाई शहर पल्माइरा पर आईएस का कब्जा (लीड-1)

बेरुत, 21 मई (आईएएनएस)। सीरिया के प्राचीन शहर पल्माइरा पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया। यहां गुरुवार को आधिकारिक रिपार्टों में यह जानकारी दी गई। यह शहर यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में भी शामिल है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया में मानवाधिकार पर्यवेक्षक (एसओएचआर) ने कहा कि एक हवाई ठिकाना, एक केंद्रीय जेल और खुफिया मुख्यालय सभी आईएस के नियंत्रण में है।

एसओएचआर ने कहा कि पल्माइरा में रातभर चली झड़पों में 100 से अधिक सरकार समर्थक सैनिकों की मौत हो गई।

यूनेस्को के मुताबिक, रेगिस्तान के बीच स्थित पल्माइरा में प्राचीन काल के महान शहर के अवशेष देखने को मिलते हैं और इसे दुनिया का प्राचीन महत्वपूर्ण सांस्कृतिक शहर माना जाता है। उस दौरान यह क्षेत्र रोमन शासन के अधीन था।

हालांकि शहर के दक्षिण-पश्चिम इलाके में स्थित रोमन काल के इस पुराताžिवक स्थल से प्रशासन आईएस आतंकवादियों के यहां पहुंचने से पहले करीब 100 मूर्तियां हटा लेने में सफल रहा।

सीरिया के सरकारी समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में रह रहे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के बाद यहां से सेना के जवानों और सरकार समर्थक लड़ाकों को हटा लिया गया है।

पल्माइरा में आईएस ने 13 मई को संघर्ष शुरू कर दिया था। तब से इस आतंकवादी समूह ने सुखनेह और अमीरियेह शहर पर कब्जा कर लिया है और अल-हाइक और अराक तेल क्षेत्रों पर भी अपना आधिपत्य जमा लिया है।

एसओएचआर ने हालांकि कहा कि कलाकृतियों की तबाही की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है।

इधर, यूनेस्को की महानिदेशक इरिना बोकोवा ने बुधवार को संघर्ष विराम की अपील की।

उन्होंने एक बयान में कहा, “पल्माइरा के हालात से मैं बहुत चिंतित हूं। यह संघर्ष मध्य-पूर्व के महत्वूपर्ण स्थलों में से एक है और यहां की जनता के लिए खतरनाक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493