सेना को घुसपैठियों पर लगाम लगाने के निर्देश

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को कहा कि देश में घुसने वाले घुसपैठियों को रोकने के लिए सेना को निर्देश दिए गए हैं।

समाचार चैनल ‘आजतक’ द्वारा आयोजित ‘मंथन’ सम्मेलन में रक्षामंत्री ने कहा, “मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि देश में घुसने की कोशिश करने वाले घुसपैठिए को रोका जाएगा।”

उन्होंने कहा, “बंदूक के साथ देश की सीमा में घुसने वाले आतंकवादी के साथ मानवीय आधार पर बर्ताव नहीं किया जा सकता।”

पर्रिकर ने कहा कि सेना को व्यापक क्षति नहीं होने और किसी भी भारतीय जवान की मौत न होने के लिए एहतियात बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, “सावधानी बरती जाए कि किसी तरह की बड़ी क्षति न हो। नागरिकों पर इसका प्रभाव न पड़े।”

यह पूछे जाने पर कि पिछली सरकार के कार्यकाल की तुलना में वर्तमान सरकार में क्या बदलाव है, उन्होंने कहा, “सीमा पर मुस्तैदी बढ़ी है, खुफिया एजेंसियों में सुधार हुआ है।”

पर्रिकर ने कहा कि वह हर कीमत पर सेना के साथ खड़े रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493