सीरियाई सेना प्राचीन शहर पालमायरा के करीब पहुंची

‘अरब अल-मयादीन’ चैनल की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन पहले शहर के बाहर दो मुख्य जगहों पर नियंत्रण करने के बाद सैन्यबल अब प्राचीन पालमायरा शहर के निकट पहुंच गए हैं। पिछले साल मई में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) ने इलाके पर कब्जा कर लिया था।

दमिश्क में पुरावशेष विभाग के प्रमुख ममून अब्दुल करीब ने बताया कि पालमायरा शहर पर पुन: नियंत्रण होने से इस प्राचीन शहर का ‘एक दुस्वप्न खत्म’ हो जाएगा।

शहर के हालात से वाफिक सूत्रों ने बताया कि वायुसेना ने पालमायरा शहर के पश्चिमी छोर से अंदर घुसने की कोशिश कर रही सेना की नजदीकी टी-4 सैन्य हवाईअड्डे से मदद की।

पिछले साल मई में शहर पर कब्जा करने के बाद से इस्लामिक स्टेट शहर की कुख्यात सैन्य जेल और कई इस्लामिक मजार को नष्ट कर चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493