समाचार एजेंसी साना के मुताबिक, पश्चिमी अलेप्पो के जिलों में शुक्रवार को दागे गए रॉकेटों में 200 से अधिक लोग घायल हो गए।
सरकार समर्थित वेबसाइटों और टीवी चैनलों ने अलेप्पो पर हमले के वीडियो जारी किए हैं। सरकारी सुरक्षाबल कास्टेलो मार्ग को बाधित करने के लगभग करीब हैं।
विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तरी अलेप्पो को पूर्वी अलेप्पो से जोड़ने वाला यही एकमात्र मार्ग है।
अलेप्पो, सीरिया का सबे बड़ा शहर है और यह तुर्की की सीमा के पास है। यह सीरियाई सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष का आम बिंदु रहा है।
dharmpath.com dharmpath