विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “चीन का मानना है कि रूस के फैसले से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में सकारात्मक संकेत जाएगा और सीरिया मुद्दे का वार्ता व समझौते से समाधान को लेकर दबाव बढ़ेगा।”
रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन द्वारा सोमवार की घोषणा के बाद सीरिया से रूसी सैन्य बलों की स्वदेश वापसी शुरू हो गई है।
dharmpath.com dharmpath