भोपाल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को हुए नक्सली हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 26 जवानों में एक मध्यप्रदेश का है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतागुफा के बुर्कापाल के पास सीआरपीएफ जवानों पर हुए नक्सलियों के हमले में रीवा जिले के ग्राम गंगतीरा कला थाना सोहागी (त्यौंथर) निवासी कांस्टेबल नारायण प्रसाद सोनकर भी शहीद हुए हैं।
राज्य के खनिज साधन मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नक्सली हमले की निंदा करते हुए नारायण प्रसाद सोनकर की शहादत को नमन करते हुए कहा, “शहीद जवान सोनकर ने अपना कत्र्तव्य निभाते हुए जान की परवाह नहीं की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतृप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।”
dharmpath.com dharmpath