सुन्नी के भी पूर्वज राम : गिरिराज सिंह

भोपाल, 16 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह के श्रीमुख से एक बार फिर विवादित बोल निकला है। उन्होंने कहा है कि ‘मुस्लिम समाज के शिया समुदाय के बाद सुन्नी भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राजी हो जाएंगे, क्योंकि सुन्नी समुदाय के पूर्वज भी राम ही हैं।’

मध्य प्रदेश के दौरे पर आए सिंह ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, “श्री श्री रविशंकर योग, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गुरु हैं, राम मंदिर निर्माण के लिए आम सहमति बनाने के लिए उनकी ओर से किए जा रहे प्रयास सफल होंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिया समुदाय ने पूरे तन-मन से खुलकर समर्थन किया है। इसलिए उम्मीद है कि सुन्नी समुदाय भी अपनी सहमति दे देगा, क्योंकि हम दोनों के पूर्वज राम हैं।”

श्री श्री रविशंकर की राम मंदिर निर्माण के लिए मध्यस्थता निभाने के लिए चली कोशिशों को झटका लगने के सवाल पर सिंह ने कहा, “शिया समुदाय ने राम मंदिर निर्माण के लिए खुलकर समर्थन दिया है, सर्वोच्च न्यायालय ने भी कहा है कि आम सहमति बनाएं। वे आम सहमति बनाने गए हैं, वे सफल होंगे, उनके इस प्रयास के लिए धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493