सुप्रीम कोर्ट का आदेश, वंतारा मामले की जांच करेगी SIT

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा (Vantara – Greens Zoological Rescue and Rehabilitation Centre) की गतिविधियों की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठन करने का आदेश दिया है. यह केंद्र रिलायंस फाउंडेशन द्वारा संचालित है और इसे अंबानी परिवार का प्रोजेक्ट माना जाता है.

अदालत का यह फैसला तब आया जब कई याचिकाओं और शिकायतों में वंतारा पर वन्यजीव, पर्यावरण और वित्तीय नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए गए.

इस SIT की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस जे. चेलमेश्वर करेंगे. टीम में शामिल अन्य प्रमुख सदस्य हैं- उत्तराखंड और तेलंगाना हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राघवेन्द्र चौहान, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले (IPS) और  कस्टम्स के अतिरिक्त आयुक्त अनिश गुप्ता (IRS).

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493