मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु को श्रेष्ठ नेतृत्व के लिए यहां शुक्रवार शाम ‘एसआईईएस श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार’ से नवाजा गया।
साउथ इंडियन एजुकेशन सोसायटी (एसआईईएस) के अध्यक्ष वी. शंकर ने कहा कि यह पुरस्कार कांची कामकोटि पीठ के 68वें शंकराचार्य स्वामी चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती की याद में स्थापित किया गया है, जिनकी मृत्यु 100 वर्ष की अवस्था में 1994 मे हुई थी।
इस साल यह पुरस्कार परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष आर.के. सिन्हा, आदित्य बिड़ला सेंटर की अध्यक्ष राजश्री बिड़ला तथा डेविड फ्रॉली को भी दिया गया।
पुरस्कार में ढाई लाख रुपये नकद, एक बड़ा दीपक और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
dharmpath.com dharmpath