नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं, और चिकित्सकों का एक दल बराबर उनपर नजर रखे हुए है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है, “विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल उन पर लगातार नजर रखे हुए है। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है और उनमें सुधार के संकेत दिख रहे हैं।”
सुषमा को सीने में दर्द और बुखार के साथ निमोनिया के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने कहा कि वह लंबे समय से हृदय रोगी हैं।
dharmpath.com dharmpath