‘सुहेलदेव’ सुपरफास्ट ट्रेन का शुभारंभ बुधवार से

इस गाड़ी का नियमित संचालन 14 अप्रैल से आनंद विहार टर्मिनस से तथा 15 अप्रैल से गाजीपुर सिटी से किया जाएगा।

22420 आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी ‘सुहेलदेव’ त्रै-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को तथा 22419 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस ‘सुहेलदेव’ त्रै-साप्ताहिक एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलाई जाएगी।

यह गाड़ी गाजीपुर सिटी से 17.00 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 18.24 बजे, जौनपुर से 19.30 बजे, जफराबाद से 20.05 बजे, सुल्तानपुर से 21.17 बजे, लखनऊ से 23.58 बजे दूसरे दिन बरेली से 3.22 बजे, मुरादाबाद से 5.00 बजे तथा गाजियाबाद से 7.35 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस 8.10 बजे पहुंचेगी।

नियमित गाड़ी संख्या 22420 आनंद विहार टर्मिनस से 18.45 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 19.15 बजे, मुरादाबाद से 21.40 बजे, बरेली से 23.28, बजे दूसरे दिन लखनऊ से 3.20 बजे, सुल्तानपुर से 5.40 बजे, जफराबाद से 7.30 बजे, जौनपुर से 7.45 बजे तथा औड़िहार से 8.42 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 9.15 बजे पहुंचेगी।

22419 ‘सुहेलदेव’ सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से 17.30 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 18.24 बजे, जौनपुर से 19.30 बजे, जफराबाद से 20.05 बजे, सुल्तानपुर से 21.17 बजे, लखनऊ से 23.58 बजे दूसरे दिन बरेली से 3.22 बजे, मुरादाबाद से 5.00 बजे तथा गाजियाबाद से 7.35 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस 8.10 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी की संरचना में पावर कार के 2, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 1, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1, शयनयान श्रेणी के 6 तथा साधारण श्रेणी के 6 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493