सेंसेक्स में 144 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 143.84 अंकों की गिरावट के साथ 26,121.40 पर और निफ्टी 39.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,915.20 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 456.24 अंकों की गिरावट के साथ 25,809.00 पर खुला और 143.84 अंकों या 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 26,121.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,193.17 के ऊपरी और 25,656.90 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 166.05 अंकों की गिरावट के साथ 7,788.25 पर खुला और 39.10 अंकों या 0.49 फीसदी गिरावट के साथ 7,915.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,937.75 के ऊपरी और 7,771.70 के निचले स्तर को छुआ।

हालांकि, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी का रुख रहा। मिडकैप 45.12 अंकों की तेजी के साथ 10,871.75 पर और स्मॉलकैप 86.03 अंकों की तेजी के साथ 11,138.36 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों – उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.24 फीसदी), वाहन (1.25 फीसदी), तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (1.16 फीसदी), तेल एवं गैस (0.01 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- रियल्टी (2.20 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.31 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.70 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.62 फीसदी) और बिजली (0.56 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493