भागवत के बयान के कारण हुई राजग की हार : मांझी

पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने राजग की हार के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के ‘आरक्षण की समीक्षा’ वाले बयान को जिम्मेवार माना है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सोमवार को उन्होंने कहा, “भागवत के बयान का बिहार चुनाव में गलत असर पड़ा। हालांकि उन्होंने (भागवत) आरक्षण के मुद्दे को लेकर कुछ गलत नहीं कहा था। उनका कहना सही था, लेकिन लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने उस बयान के अर्थ का अनर्थ लगाकर लोगों को समझाने में सफल हो गए।”

मांझी ने कहा कि इस बयान को मुद्दा बनाकर नीतीश और लालू ने लोगों को गलत समझाया, जिसका असर चुनाव पर पड़ा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लालू और नीतीश को लोगों को बरगलाने में महारत हासिल है।

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में हम के सिर्फ मांझी ही विजयी हुए हैं, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493