सेंसेक्स में 314 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 313.62 अंकों की गिरावट के साथ 27,643.88 पर और निफ्टी 88.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,370.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 64.25 अंकों की गिरावट के साथ 27,893.25 पर खुला और 313.62 अंकों या 1.12 फीसदी गिरावट के साथ 27,643.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,903.29 के ऊपरी और 27,614.32 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,438.15 पर खुला और 88.70 अंकों या 1.05 फीसदी गिरावट के साथ 8,370.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,441.95 के ऊपरी और 8,364.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 8.70 अंकों की गिरावट के साथ 10,611.11 पर और स्मॉलकैप 24.28 अंकों की गिरावट के साथ 11,183.38 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से मात्र एक सेक्टर तेल एवं गैस (0.13 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के धातु (1.70 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.62 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.86 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.74 फीसदी) और बैंकिंग (0.69 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493